JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
07-Jan-2025 08:08 AM
By First Bihar
CM NItish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हर दिन एक जिले का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जिलों को विभिन्न योजनाओं की सौगात भी मुख्यमंत्री की तरफ से दी जा रही है। मंगलवार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत सीवान पहुंचेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे थे, जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था। सीएम के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे मंत्री विजय कुमार चौधरी और विभिन्न विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
सोमवार को प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लालू के ऑफर पर मुख्यमंत्री कहा था कि हमको इससे क्या लेना देना है। हम शुरू से जो काम किए और जो हमलोगों के साथ रहे लेकिन एक गो गलती हमरा पर्टिया वाला दो जगह कर दिया था तो उसको तो हम्हीं हटा दिए न.. कि उ सब संभव नहीं है, जहां से हम सही थे। हमको मुख्यमंत्री पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था, हमको कितना मानते थे।
दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे।इसी बीच दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के बाद अब सीएम नीतीश की तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 16 जनवरी से सीएम की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण शुरू होगा जो 29 जनवरी तक चलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया है।