BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
01-Aug-2021 02:57 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपनी आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे. नालंदा पहुंचते ही चिराग के तेवर मुख्यमंत्री पर सख्त दिखे. उन्होंने सात निश्चय योजना को सबसे भ्रष्टाचारी योजना बताते हुए एक बार फिर बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही और अगली सरकार में लोजपा की सक्रिय हिस्सेदारी होने का दावा किया.
आशीर्वाद यात्रा पर नालंदा पहुंचे चिराग पासवान ने वहां के लोगों को अपार जनसमर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया. चिराग ने कहा कि आज उनके स्वागत में जिस तरह का जनसैलाब नीतीश कुमार के गृह जिले में उमड़ा है, उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले के लोग और पूरे बिहार की जनता उनकी नीतियों से नफरत करने लगी है.
सात निश्चय योजना सबसे भ्रष्टाचारी
चिराग ने एक बार फिर सात निश्चय योजना को अबतक की सबसे भ्रष्टाचारी योजना बताया. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक बार सड़क मार्ग से अपने गृह जिले जरूर आना चाहिए तब उन्हें यहां की सड़कों का हाल और लोगों का उनके प्रति आक्रोश का पता चलेगा. बाढ़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता बाढ़ से परेशान होकर एनएच पर अपना गुजर बसर करने को मजबूर है. लेकिन मुख्यमंत्री केवल हवाई सर्वेक्षण कर वास्तविकता से पल्ला झाड़ लेते हैं.
मध्यावधि चुनाव होना तय
लोजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही. चिराग पासवान ने कहा कि उनकी आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह जनसमर्थन उन्हें मिल रहा है उससे यह साफ़ झलकता है कि लोगों का आक्रोश नीतीश कुमार के प्रति कितना ज्यादा बढ़ गया है और लोगों का विश्वास 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' पर है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय लोजपा का होगा. मध्यावधि चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी वो लोजपा की होगी और उसमें लोक जनशक्ति पार्टी की बड़ी भूमिका होगी.