ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar Politics: ‘पहले ये सब कहां था, ये सब तो हम ही न बनवाए’ पटना के लोगों को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के लोगों को बड़ी सौगात दी है. सीएम ने बिहार के पहले स्मार्ट टनल मल्टी मॉडल हब पार्किंग का उद्घाटन कर लोगों समर्पित कर दिया.

17-May-2025 11:39 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार को आज पहली स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे इसका उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से पटना जंक्शन के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।


दरअसल, जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर वाया न्यू मार्केट एरिया में पिक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती हैं। पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी। अभी जीपीओ गोलंबर के पास ही बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड भी है। ऐसे में लोगों को स्टेशन आने और जाने में काफी परेशानी हो रही थी।


इसके उद्घाटन के बाद अब जंक्शन के पास से खुलने वाली बसों को यहीं पार्क किया जाएगा। ऑटो को भी यहीं लगाने की व्यवस्था होगी। हालांकि, आम जनता के लिए इसकी शुरुआत 18 मई से होगी। उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि यह बनकर तैयार हो गया।


सीएम ने कहा कि पहले कहां ये सब था, ये तो सब बनवाए थे, यहां से जाने का रास्ता, इ सब एक एक चीज को हम देख रहे थे। बोले थे कि जल्द कर दो फाइनल तो आज बनकर तैयार हो गया, बड़ी खुशी की बात है। इस दौरान उन्होंने पटना डीएम को निर्देश दिया कि वह मीडियाकर्मियों को इसको अच्छी तरह से दिखाएं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना