डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
23-May-2024 05:17 PM
By First Bihar
GAYA: लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मोहन यादव बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने ओबीसी और एससी-एसटी वालों के साथ हमेशा अन्याय किया है। अब तो कांग्रेस के राजकुमार कहे जाने वाले राहुल गांधी ने भी अपने एक बयान में इस बात को स्वीकार किया है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। एससी/एसटी, ओबीसी और मुसलमान का रहनुमा होने का दावा करती है लेकिन हकीकत यह है कि ये लोग सिर्फ ठगने का कार्य करते हैं।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी तंज करते हुए कहा कि ये सिर्फ मुसलमान के साथ होने का दिखावा करती हैं लेकिन ये लोग मुसलमान, ओबीसी, एससी/एसटी वालों का हमेशा से नुकसान करते रहे हैं। कांग्रेस के साथ रहने वाली जितनी पार्टियां है, उन्होंने भी इन लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गया भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि है, सनातन की धार्मिक नगरी है।
मोहन यादव ने कहा कि हमने प्रार्थना किया है कि इन लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। मुस्लिम, ओबीसी, एससी/एसटी के साथ इनका कारनामा अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है और जनता सब कुछ समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।