ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / politics / चोट सहनी को और दर्द मांझी को: मुकेश सहनी के बहाने एक बार...

चोट सहनी को और दर्द मांझी को: मुकेश सहनी के बहाने एक बार जीतनराम मांझी ने बीजेपी को कोसा

25-Jul-2021 08:50 PM

PATNA: पिछले कई महीने से लगातार BJP के खिलाफ बोल रहे पूर्व CM जीतन राम मांझी को आज फिर से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने का बहाना मिल गया। इस दफे जीतन राम मांझी ने मुकेश सहनी के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है। मांझी ने उत्तर प्रदेश में मुकेश सहनी के साथ हुए वाकये की निंदा की है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में अपना सियासी आधार बढ़ाने की कवायद में लगे मुकेश सहनी को आज योगी सरकार ने करारा झटका दिया। मुकेश सहनी की निगाहें उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर लगी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने का एलान किया था। रविवार को प्रतिमा का अनावरण करना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुकेश सहनी रविवार को वाराणसी पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की भी इजाजत यूपी पुलिस ने नहीं दी। मुकेश सहनी को एयरपोर्ट के लाउंज में ही रोक लिया गया और फिर वहीं से वापस भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं दी। वहां बने चबूतरे को तोड़ दिया और रोड पर लगाये गये बैनर-पोस्टर को फाड़ दिया।

सहनी चुप लेकिन मांझी ने हमला बोला

इस पूरे वाकये पर मुकेश सहनी चुप हैं। लेकिन जीतन राम मांझी ने बीजेपी पर हमला बोला है। मांझी ने इसे लोकतंत्र पर खतरा करार दिया है। मांझी ने ट्वीट करके कहा है कि मुकेश सहनी को एय़रपोर्ट पर रोकना औऱ फूलन देवी की प्रतिमा को नहीं लगाने देना गलत है। स्वतंत्र भारत में ऐसा पहली दफे हुआ है कि किसी पूर्व सांसद की प्रतिमा नहीं लगाने दी गयी। इससे लोकतंत्र को खतरा है। 



गौरतलब है कि जीतन राम मांझी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। बिहार में बीजेपी ने जो भी मुद्दा उठाया है मांझी उसका विरोध करते रहे हैं। मांझी की पार्टी बीजेपी पर नीतीश कुमार की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगा चुकी है।