ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar Politics: आभार यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, पटना में तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे; बताया क्यों मिट जाएगा RJD का नामोनिशान?

चिराग पासवान ने पटना में कहा कि कांग्रेस और RJD में भारी असंतोष है. जिसके कारण आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक और नेता उनके और उनकी पार्टी से संपर्क साध रहे हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि खरमास के बाद वह आभार यात्रा शुरू करेंगे.

11-Jan-2026 03:50 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: चिराग पासवान ने पटना में कहा कि कांग्रेस और RJD के विधायकों में भारी असंतोष है और विपक्ष के बहुत से विधायक उनके और उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिम्मेदारी नहीं ले रहे। वह सदन और मीडिया से गायब हैं और हार का कारण बताने के बजाय वोट चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं। यही हाल रहा तो आरजेडी का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह यात्रा पर निकलेंगे।


केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रामविलास) चीफ चिराग पासवान ने कहा कि खबरें जितनी सनसनीखेज दिखती है उतनी होती नहीं हैं। एनडीए के पास कोई ऐसी परिस्थिति नहीं है कि वह विपक्ष के विधायकों को तोड़े या अपने साथ लाने की हमलोग कोशिश करें। दो सौ से अधिक विधायकों के साथ बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार चल रही है लेकिन इतना तो जरूर है कि विपक्ष के कई ऐसे दल हैं जिनके विधायकों ने समय समय पर संपर्क जरूर किया है और उनकी ईच्छा जरूर रही है।


चिराग ने कहा कि मैं खुद इसका भुक्तभोगी रहा हूं, मेरी पार्टी को तोड़ा गया है। मैं उस दर्द को समझता हूं जब किसी भी दल के टूटने की परिस्थिति आती है। मैं कभी भी ऐसी परिस्थिति को बढ़ावा नहीं देता हूं। विपक्ष के कुछ विधायकों ने पार्टी नेताओं और हमसे संपर्क साधा है। वह आते हैं या नहीं आते हैं और टूटते हैं या नहीं टूटते हैं लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कांग्रेस और आरजेडी के कई ऐसे विधायक और नेता हैं जिनमें असंतोष है।


उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है लेकिन अगर पार्टी का नेतृत्व अपनी जिम्मेवारी से भागने लग जाए तो वह गलत है। साल 2020 के चुनाव में जब रिजल्ट आया था तो उसके ठीक अगले दिन मैं मीडिया के सामने था और पार्टी के हार की जिम्मेवारी ली थी। जब कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है तो कार्यकर्ताओं में भी निराशा आती है।


चिराग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बड़ी जिम्मेवारी होती है लेकिन पूरे सत्र के दौरान सदन से आप गायब रहते हैं। आप कहीं आएं जाएं लेकिन कोई दिक्कत नही है लेकिन जब सत्र चल रहा होता है तो आपकी जिम्मेवारी काफी अहम हो जाती है। आप मीडिया के सामने नहीं आते और हार के कारण का विश्लेषण नहीं करते की क्यों इतनी करारी हार हुई। यह दिन दूर नहीं है जब राजद का नामोनिशान मिट जाएगा। 


वहीं उन्होंने बताया कि वह खरमास के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का नाम "आभार यात्रा" रखा गया है, जिसमें वे विधानसभा चुनाव की 19 सीटों और लोकसभा चुनाव 2024 की सभी पांच सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देंगे।


बता दें कि पार्टी स्तर पर इस यात्रा की रूपरेखा अंतिम चरण में है। इस अवसर पर चिराग पासवान ने पार्टी में बड़े बदलाव की ओर भी इशारा किया है। यह आभार यात्रा पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलता का प्रतीक मानी जा रही है।