ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / politics / चिराग पासवान का राजभवन मार्च: पुलिस ने लोजपा(R) कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, आंसू...

चिराग पासवान का राजभवन मार्च: पुलिस ने लोजपा(R) कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

15-Feb-2022 01:28 PM

PATNA : बिहार में महिला रिमांड होम सहित कानून और विधि-व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर चिराग पासवान राजभवन मार्च के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले चिराग पासवान ने मां का आशीर्वाद लिया। चिराग पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोजपा(R) कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं।


सुरक्षा के मद्देनजर राजभवन जाने वाले रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लोजपा(R) कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गये। आयकर गोलंबर पर भी चिराग के राजभवन मार्च को रोकने की कोशिश की गई। 


इस दौरान हाईकोर्ट के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले दागे। मार्च में दो हजार से अधिक संख्या में लोजपा(R) कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था लेकिन लोजपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं।


हंगामे के कारण बेली रोड में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेली रोड पर स्थिति काफी खराब हो गई है और बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता सचिवालय के पास मौजूद हैं।