तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
29-Jun-2021 07:02 AM
DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान के बीच चिराग पासवान सोमवार को गुजरात पहुंच गये. अहमदाबाद पहुंचे चिराग पासवान एक ही दिन में वापस दिल्ली भी लौट गये. चर्चा ये है कि उन्होंने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. हालांकि चिराग इसे निजी दौरा बता रहे हैं. लोजपा के एक नेता ने फर्स्ट बिहार से कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात करने के लिए चिराग पासवान के अहमदाबाद जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
दिलचस्प बात ये है कि चिराग पासवान के गुजरात दौरे की खबर मीडिया को कौन कहे पार्टी में भी किसी को नहीं थी. अहमदाबाद के स्थानीय पत्रकारों ने चिराग के गुजरात दौरे की खबर दी. उनके मुताबिक चिराग पासवान ने बीजेपी के एक नेता से मुलाकात की है. वे नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेता है. हालांकि चिराग पासवान ने इसे निजी दौरा करार दिया है.
गौरतलब है कि चिराग पासवान इन दिनों पार्टी और परिवार के भीतर महाभारत लड़ रहे हैं. इस जंग में वे बीजेपी औऱ नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. चिराग ने लगातार कहा है कि जब हनुमान का राजनीतिक वध किया जा रहा है तो राम खामोश क्यों हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय चिराग पासवान ने खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया था.
वैसे चिराग के एक करीबी लोजपा नेता ने दावा किया कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात का कोई सवाल ही नहीं होता. लोजपा नेता ने कहा कि अगर चिराग अहमदाबाद गये भी होंगे तो निजी कारण से गये होंगे. आखिरकार बीजेपी में नरेंद्र मोदी औऱ अमित शाह के अलावा फैसला लेने वाला कौन है. दोनों दिल्ली में है. फिर चिराग को किसी बीजेपी नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद जाने की जरूरत क्या है.