Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
06-Nov-2025 06:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का रिएक्शन सामने आया है। चिराग पासवान ने दावा किया है कि पहले चरण के चुनाव के खत्म होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया इसके साथ ही हम लोग का उम्मीद बढ़ गया कि हम लोग इस बार प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिखरा हुआ महागठबंधन जो झूठे वादे के साथ हर घर सरकारी नौकरी देने के वादे के साथ चुनाव में आई है बिहार की जनता समझदार है वह जानती है कि बिहार का बजट कितना है और यह दावे क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कितने करोड़ लोगों की नौकरी देने की बात कर रहे हैं जबकि बिहार का बजट उतना है ही नहीं।
प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए तो चिराग पासवान ने कहा कि आप चुनाव आयोग पर विश्वास करते नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यकीन है नहीं आपको संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है। सेवा की तुष्टिकरण करना चाहते हैं कि 10% ऊंची जाति के लोगों का एकाधिकार है। देश में अराजकता का माहौल फैलाना चाहते हैं कि GEN g इसे देखें और समझे।
चिराग ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज हताशा और निराशा के इस दहलीज पर आ गई है। अपनी हार पचा नहीं पा रही है इसीलिए हर की ठीकरा दूसरे पर फोड़ना चाहती है। कभी कहते ईवीएम खराब है कभी कहते हैं वोटर लिस्ट में प्रॉब्लम है तो इतनी समस्या है तो आप कोर्ट क्यों नहीं जाते।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास जाएंगे ना आप सुप्रीम कोर्ट जाएंगे आप मीडिया में आकर सिर्फ हंगामा करेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के वजह से मुसलमान की इज्जत बची है इस पर चिराग पासवान ने कहा कि सहचर कमेटी का रिपोर्ट कब आई थी 2005 में आई उसे वक्त के बाद तक कांग्रेस की सरकार रही मुसलमान की स्थिति क्यों नहीं सुधरी। उनके सहयोगी राजद मुसलमान के हितैषी बनी फिरती है लेकिन सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा।