BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
30-Jul-2021 07:16 AM
PATNA : कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब तक के हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन मेयर शिवराज पासवान की लोकप्रियता और उनका तेजी से बढ़ता राजनीतिक कद कई लोगों की आंखों में खटक रहा था। मेयर शिवराज पासवान का पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया है। वह एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान के करीबी बताए जाते हैं। चिराग की आशीर्वाद यात्रा के दौरान पिछले दिनों मेयर शिवराज पासवान की नजदीकियां सामने आई थीं।
आपको बता दें कि शिवराज पासवान को मेयर के पद पर बैठे बहुत ज्यादा वक्त नहीं हुआ था। इसी साल 26 मार्च को शिवराज पासवान कटिहार के मेयर बने थे। पिछले डेढ़ दशक से शिवराज वार्ड पार्षद रहे और अपने अच्छे संबंध के बूते ही उन्होंने मेयर की कुर्सी हासिल की। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मेयर विजय सिंह विधायक का चुनाव जीत गए। विजय सिंह बरारी से विधायक बन चुके हैं और उसके बाद मेयर पद का चुनाव हुआ। इसी चुनाव में शिवराज पासवान को कुर्सी मिली।
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पिछले दिनों आशीर्वाद यात्रा के दौरान कटिहार पहुंचे थे। कटिहार पहुंचे चिराग चिराग पासवान के आवास पर भी गए थे। इसके साथ ही यह साफ हो गया था कि शिवराज भविष्य में बड़ी राजनीति भी करना चाहते हैं। शिवराज की हत्या के बाद उनके परिजन गुस्से में थे देर रात तक इसी तरह कटिहार के डीएम ने उनके परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवराज के भाई के बयान पर कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।