ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / politics / चिराग का मीसा भारती पर तंज ; बोले- जिनके परिवार और खुद के...

चिराग का मीसा भारती पर तंज ; बोले- जिनके परिवार और खुद के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों वह PM को जेल भेजने की बात कर रहे

12-Apr-2024 04:16 PM

By First Bihar

GAYA : लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों यह कहकर सियासत गरमा दी थी कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सभी नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा। मीसा ने अपने उस बयान पर सफाई भी दे दी है। लेकिन मीसा के उस बयान को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने एक बार फिर मीसा भारती पर तीखा तंज किया है।


गया में एनडीए के उम्मीदवार पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने मीसा भारती बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसके खुद के ऊपर और उसके परिवार के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों, उसे पीएम मोदी के बारे में कुछ भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है।


चिराग ने कहा कि पीएम मोदी के बारे में किस तरीके की भाषा बोली जा रही है। पीएम देश का गौरव हैं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके वे क्या संदेश देना चाहते हैं? जो बोल रहे हैं, खुद उनके और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप है। ऐसे में इस तरह की भाषा सिर्फ बदले की भावना को दर्शाती है। चिराग ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव देश के अगले पांच साल के भविष्य को तय करने वाला है।


बता दें कि पीएम मोदी को जेल भिजवाने का बयान देकर भारी फजीहत झेलने के बाद पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार और लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सफाई दी है कि उन्होंने पीएम मोदी को जेल भिजवाने की बात नहीं कही थी। बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड पर जो टिप्पणी की है, उसी पर कहा था कि अगर हमारी सरकार बनी तो इसकी जांच करवाई जाएगी।