BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
17-Dec-2022 07:19 AM
PATNA: बिहार के छपरा शराब कांड को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छपरा में इतने लोगों की मौत नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है।उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून ही इन्हें गद्दी से उतारेगा।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि जनता हर चीज नोटिस कर रही है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से यह कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री से अब बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नीतीश कुमार बिहार में शराब तस्कर को संरक्षण देना बंद करें।
चिराग ने कहा कि आप खुद देख लीजिए, तरफ ज़हरीली शराब से मौत हुई है. उनके परिजन जीख रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री सदन में किस तरह के भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. सबसे पहले उन्हें जवाब देना चाहिए कि शराबबंदी वाले प्रदेश में किस तरह से शराब आ रही है. इसका जिम्मेदार कौन है? अगर इसका जिम्मेदार कोई है तो वह सत्ता से जुड़े हुए लोग हैं. जनता इनके एक-एक सवाल का जवाब देगी.