Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
14-Apr-2024 08:32 PM
By First Bihar
SHEOHAR: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। शिवहर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुटे हैं। आज महापर्व चैती छठ का तीसरा दिन है। आज छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में छठव्रति और श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान छठ पूजा को लेकर मंच भी बनाया गया था जहां से भीड़ पर नजर रखी जा रही थी। छठ पूजा समिति के सदस्यों के बैठने के लिए यहां व्यवस्था की गयी थी। जो यहां की पूरी व्यवस्था को देख रहे थे। इस दौरान प्रत्याशी छठ पूजा के मंच को चुनावी मंच बनाने से नहीं चूके। शिवहर लोकसभा में दावे और वादे का दौर इसी मंच से शुरू हो गया है।
चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी ने घोड़ासहन में छठ घाट के मंच का ही इस्तेमाल चुनावी सभा के लिए कर दिया। शिवहर की एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद और महागठबंधन की ऋतु जायसवाल ने छठ पूजा के लिए बनाये गये मंच से चुनाव प्रचार किया और छठव्रतियों से वोट देने की अपील की.
शिवहर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद सबसे पहले घोड़ासहन के छठ घाट पहुंची और जहां खुले मंच से ही लवली आनंद ने छठ व्रतियों और उनके परिवार वालों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील कर दी। साथ ही किसी के बहकावे और झांसे में नहीं आने की नसीहत दी। बिना नाम लिए लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को बर्बाद करने वालों को इस बार वोट नहीं देना है।
वही लवली आनंद के जाने के बाद महागठबंधन की राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल भी उसी मंच पर पहुंच गई और छठव्रतियों से वोट मांगने लगी। ऋतु जायसवाल ने कहा कि इस बार ईवीएम में तीर और लालटेन के बीच लड़ाई है और सभी लोग अपने अंतरात्मा की आवाज पर वोट कीजियेगा। दो में से आपको चुनना है कि कौन बेहतर है। अच्छे और बुरे का चुनाव आपको ही करना है। उन्होंने चैती छठ की बधाई और शुभकामनाएं लोगों को दी। ऋतु जायसवाल ने कहा कि यहां के बच्चे खूब पढ़े यहां के व्यवसायी खूब तरक्की करें यही कामना छठी मईया से करते हैं। 





