तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
09-Jun-2021 12:42 PM
By ASMIT
PATNA : बांका मदरसा ब्लास्ट मामले को लेकर बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने जो बयान दिया उसके बाद अब जेडीयू पलटवार के मूड में आ गई है। जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने हरि भूषण ठाकुर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बलियावी ने कहा है कि जिन्हें मदरसों का इतिहास नहीं पता वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि बीजेपी के लोगों को चुनाव के समय मस्जिद और मदरसा नहीं दिखता लेकिन जब चुनाव जीत जाते हैं तो इसी तरह की बेतुका बयानबाजी करते हैं।
गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि जो लोग आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए वह भारत के इतिहास को क्या समझेंगे। ऐसे लोगों को कांके भेज दिया जाएगा। जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि प्रशासन मदरसा ब्लास्ट मामले की छानबीन कर रहा है। जिस तरह की मानसिकता बीजेपी के विधायक दिखा रहे हैं उसी तरह की मानसिकता वाले लोगों का हाथ सब लास्ट में है। बलियावी ने कहा है कि हरि भूषण ठाकुर मीडिया के एक डार्लिंग हैं और सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह का बयान देते हैं।
बीजेपी विधायक के के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि हरि भूषण ठाकुर को पहले अपनी पार्टी से फरिया लेना चाहिए। मंत्री पद नहीं मिलने के कारण वह इस तरह का बयान दे रहे हैं। बीजेपी के अंदर अंदरूनी खींचतान से पहले हरी भूषण ठाकुर निपट ले उसके बाद इस तरह की बात करें। आपको याद दिला दें कि बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने बांका मदरसा ब्लास्ट मामले के बाद बिहार के सभी मदरसों और मस्जिदों को बंद करने की मांग सरकार से की है। बीजेपी विधायक का आरोप है कि इन मदरसों और मस्जिदों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।