ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / politics / ‘BJP नहीं बल्कि पिछड़ों का हक मार रहे लालू-नीतीश’ RJD नेता बोले- आरक्षण...

‘BJP नहीं बल्कि पिछड़ों का हक मार रहे लालू-नीतीश’ RJD नेता बोले- आरक्षण पर CM से बात करने की राजद अध्यक्ष की हिम्मत नहीं

24-Dec-2023 06:52 PM

By FIRST BIHAR

AURANGABAD: बिहार के एक आरजेडी एमएलसी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। आरजेडी एमएलसी ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुलकर कहा कि बीजेपी नहीं बल्कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछड़ों का हक मार रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद को हिम्मत नहीं है कि वे आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार से बात कर सकें।


दरअसल, आरजेडी विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह रविवार को औरंगाबाद के एक होटल में जातिगत सर्वेक्षण और अतिपिछड़ा वर्ग की स्थिति पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करने पहुंचे थे। सेमिनार को संबोधित करते हुए महाबलि सिंह ने आरक्षण को लेकर हो रही राजनीति पर अपने विचार रखे और अपनी ही सरकार पर दलितों की हकमारी का आरोप लगा दिया।


आरजेडी एमएलसी ने कहा कि क्या सत्तारूढ़ दल का व्यक्ति इस तरह से बात करता है? हम तो सत्ता से सड़क तक और फिर कोर्ट तक आरक्षण के मुद्दे को लेकर गए हैं। कपूरी चर्चा के बहाने नीतीश की चर्चा हो रही है और कर्पूरी के सपने पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन जातियों को अतिपिछड़ा में घुसा दिया और जब इस मुद्दे को लेकर लालू प्रसाद के पास गए तो उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर किसी तरह की कोई बात कर सकें।


प्रो. रामबली सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने उस वक्त जेडीयू के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से भी बात की थी लेकिन उन्होंने कहा था कि कैबिनेट के प्रस्ताव में इसे शामिल कर लिया गया है, इसे नीतीश कुमार ही रोक सकते हैं। अतिपिछड़ों का हक भाजपा नहीं, बल्कि लालू और नीतीश कुमार मार रहे हैं।


news image