Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
18-Jan-2024 01:23 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के नेता अलग रणनीति बनाने पर लग गये हैं. बीजेपी की तीन सहयोगी पार्टियों के प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार की दोपहर पटना में साथ बैठकर दही-चूड़ा खाया. रात में तीनों दिल्ली पहुंच गये. वहां फिर से तीनों नेता डिनर पर बैठ गये. सिर्फ डिनर ही नहीं बल्कि वहां लंबी बातचीत भी हुई.
क्या है मामला
वैसे तो जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा कि तीनों नेता बिहार में जीत की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि एनडीए बिहार की सभी चालीस सीटों पर जीत हासिल करे. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी और उसकी सारी सहयोगी पार्टी के नेता अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. बुधवार को हुई आपसी मुलाकात में भी इसी पर चर्चा हुई.
लेकिन असल कहानी कुछ औऱ है. बिहार में बीजेपी की एक सहयोगी पार्टी के नेता ने फर्स्ट बिहार से ऑफ दि रिकार्ड बात करते हुए कहा कि भाजपा का रवैया बेचैन करने वाला है. उसने अभी तक किसी सहयोगी पार्टी को ये नहीं बताया है कि कितनी और कौन सी सीट पर चुनाव लड़ना है. लिहाजा लोजपा(रा), हम औऱ रालोजद जैसी पार्टियों पेशोपेश में पड़ी हैं.
बुधवार की बैठक में इसी बात पर चर्चा हुई कि बीजेपी से सीटों के लिए बातचीत में तीनों नेता एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी एक साथ मिलकर अमित शाह या नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे औऱ सीट शेयरिंग फाइनल करने को कहेंगे. वैसे राम मंदिर के उद्घाटन यानि 22 दिसंबर तक इंतजार करने का फैसला लिया गया है.
नीतीश की एंट्री का भी डर
चिराग पासवान हों या उपेंद्र कुशवाहा या फिर जीतन राम मांझी. तीनों नेता नीतीश कुमार के मारे हुए हैं. इन दिनों लगातार ये चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ आ सकते हैं. ऐसे में तीनों को बड़ा झटका लग सकता है. नीतीश की वापसी से न सिर्फ सीटों में उनकी हिस्सेदारी घटेगी बल्कि एनडीए गठबंधन से बाहर होने का खतरा भी मंडरायेगा. ऐसे में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा औऱ जीतन राम मांझी ने एकजुट होकर संभावित खतरे से मुकाबला करने का फैसला लिया है.