Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
27-Jun-2022 05:14 PM
PATNA: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आरजेडी का मतलब बताया है। उन्होंने कहा कि RJD का मतलब 'रेल जलाओ पार्टी' है। आरजेडी भारत के जनमानस का नब्ज नहीं टटोल पा रही है। केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना नौकरी नहीं है बल्कि सेवा है। इस सेवा में जब युवा आएंगे तब उन्हें ट्रेनिंग के साथ-साथ पैसे भी मिलेंगे।
केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यही एक ऐसा स्कीम है जिसमें ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। जबकि इसी राज्य में यदि कोई छात्र आईटीआई का ट्रेनिंग करता है तो उसे 50 हजार रुपया डोनेशन लगता है। बीएड करने पर दो लाख रुपया लगता है। जबकि 20 लाख इंजीनियरिंग में और एक करोड़ मेडिकल में डोनेशन लगता है। बचौल ने युवाओं को बताया कि अग्निपथ स्कीम नौकरी नहीं है सेवा है। इस सेवा में युवा बढ़चढ़ शामिल हो।
युवाओं को इसके लिए किसी तरह का डोनेशन नहीं देना होगा। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पैसे भी मिलेंगे। हम तो चाहते है कि सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्निवीर हो। सिपाही, ड्राक्टर, एमएलए, एमपी, मुखिया, आईएएस और आईपीएस सब अग्निवीर हो। केंद्र सरकार की इतनी सुन्दर योजना है लेकिन लोगों ने रेल जला दिया। साइबर कैफे में जाकर देखिए अग्निपथ का फार्म भरने के लिए छात्रों की भारी भीड़ लगी हुई है। बचौल ने आरजेडी का मतलब रेल जलाओ पार्टी बताया। आरजेडी और वामपंथी पार्टियां भारत के जनमानस का नब्ज नहीं टटोल पा रही है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि कल सदन निश्चित चलेगा। गैर सरकारी संकल्प क्षेत्र की जनता और सदस्यों का होता है लेकिन विपक्ष ने आज हाउस तक चलने नहीं दिया।