गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Mar-2021 07:51 AM
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव अध्यक्ष निर्णय करेंगे। सदन में आज भी वित्तीय कार्य होने के कारण कार्यस्थगन पर चर्चा नहीं हो पाएगी।
विधानसभा में आज भूमि राजस्व विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021 22 के लिए भूमि राजस्व विभाग के साथ-साथ श्रम संसाधन विभाग वित्त विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी। सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा।
विधानसभा में आयोजित तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आएगा। शिक्षा विभाग से जुड़े सुदामा प्रसाद, महबूब आलम समेत कुल 11 विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार सदन में जवाब देगी। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना को डॉ रामानुज प्रसाद ने सदन में डाला है। शिक्षा विभाग से ही जुड़े दूसरे ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा। इसके लिए मुरारी मोहन झा, मिथिलेश कुमार समेत छह विधायकों ने सदन में सरकार से जवाब की मांग की है। सरकार की तरफ से आज सदन में कई संशोधन के प्रस्ताव की रखे जाएंगे सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बिहार लोकायुक्त अधिनियम 2011 में संशोधन का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा जबकि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम 2011 की नियमावली से जुड़ी प्रतिनिधि सदन में रखी जाएगी। सरकार सदन में आज बिहार सचिवालय सेवा अधिनियम 2007 में कई तरह के संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव भी सदन में रखेगी साथ ही साथ बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम 2002 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।