ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Home / politics / बिहार विस चुनाव के बाद CM नीतीश की PM मोदी की पहली मुलाकात,...

बिहार विस चुनाव के बाद CM नीतीश की PM मोदी की पहली मुलाकात, अमित शाह-जेपी नड्डा से कल ही मिले थे नीतीश कुमार

11-Feb-2021 07:15 PM


DESK: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 और NDA की सरकार बनने के बाद CM नीतीश की PM मोदी के साथ आज पहली मुलाकात हुई। संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM नीतीश की मुलाकात के दौरान मुंगेर से लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। PM मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद PM मोदी से मुलाकात नहीं हुई थी इसलिए प्रधानमंत्री से मिलने वे दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है हमलोग साथ-साथ हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद CM नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह की यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान बिहार के विकास समेत कई मुद्दों पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत हुई। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच दिल्ली में होने वाली यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

इससे पूर्व बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मुलाकात नहीं हो पाई थी इसलिए मिलने आया हूं। वैसे तो फोन पर बातचीत होती ही रहती है पर मुलाकात का अलग ही महत्व है। बिहार को विशेष आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। किसान मुद्दे पर कहा कि इस मामले का समाधान आज ना कल निकल ही जाएगा। जो भी कानून बनाया गया वो किसानों के हित में हैं यह किसानों के खिलाफ नहीं है।