समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
09-Apr-2022 07:32 AM
PATNA : बिहार विधानसभा के पूर्व विधायक नौशाद उल नबी उर्फ पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना फिर आरजेडी में शामिल हो गये. पप्पू खान बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व रहे हैं. उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिलकर अपनी सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी आफरीन सुल्ताना के अलावे कई आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद थे.
दरअसल, पूर्व विधायक नौशाद उल नबी और पप्पू खान बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र से मेयर का चुनाव लड़ने का ताना-बाना बुन चुके हैं. ऐसे हालात में उन्होंने दुबारा आरजेडी का दामन थामना मुनासिब समझा. आरजेडी का दामन थामने के बाद फिर से पप्पू खान की ताकत दोगुनी हो गई है.
इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा की राजद के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, और पार्टी के विचारों के प्रति सभी वर्गों और लोगों का समर्थन मिल रहा है. यह बिहार की राजनीति में राजद की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है.
इनके पार्टी में शामिल होने पर राजद नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है. स्वागत करने वालों में पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, शक्ति सिंह यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.