Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
12-Apr-2025 08:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार के वैशाली में आयोजित वैशाली महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2005 से 2020 तक राज्य में पांच लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और वैशाली जैसे पवित्र स्थानों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि पटना एयरपोर्ट से अभी 30 लाख लोग सफर करते हैं। अब आने वाले दिनों में एक करोड़ लोग सफर करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 छोटे एयरपोर्ट और 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। छह महीने में मुजफ्फरपुर के एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। देश को सोने का शेर बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ेगा। इस बार बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा। वहीं पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने वैशाली महोत्सव को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती पर यह आयोजन होना सौभाग्य की बात है।