Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
11-Apr-2025 09:58 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया गया है। 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, जहां आज से 8 एजेंसियों की मौजूदगी में कैमरे के सामने पूछताछ शुरू होगी। लेकिन उसके यहां आते ही अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने दावा करते हुए कहा है कि सरकार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी दे सकती है।
संजय राउत ने कहा कि भारत प्रत्यर्पित होने वाला तहव्वुर पहला आरोपी नहीं है। इससे पहले मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भी भारत वापस लाया जाए।
शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी की सजा दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, “तहव्वुर को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव (जिसके इस साल के अंत तक होने की संभावना) के दौरान फांसी दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए 16 साल से कानूनी लड़ाई चल रही थी और यह कांग्रेस के शासनकाल के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, इसलिए तहव्वुर राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।