Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
05-Apr-2025 08:55 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी 'संग्राम' छिड़ा हुआ है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार की राजनीति में पोस्टर वॉर भी जारी है।
शुक्रवार को आरजेडी की तरफ से राजधानी पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया गया था। आरजेडी ऑफिस के बाहर और राबड़ी देवी के आवास के पास पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार पर हमला बोला गया था। राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट बोलकर उनपर हमला बोला गया था।
अब इसी पोस्टर के जवाब में आज यानी शनिवार को पटना में पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाकर पूछा गया है कि असली गिरगिट कौन? 2010 में लालू यादव वक्फ बोर्ड पर कड़े कानून की मांग की थी, अब 2025 में राजद उसी वक़्फ़ बिल का विरोध कर रही है!