Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
05-Apr-2025 04:56 PM
By First Bihar
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वैशाली जिले के हाजीपुर सदर के ग्राम- नैनहा पहुंचे। यहां वे वीरेन्द्र कुमार राय के पिता और स्वतंत्रता सेनानी जामुन राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने वीरेन्द्र कुमार राय की माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे महान लोगों के व्यक्तित्व से हम सभी को बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। हमारी पार्टी महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य करती रही है।
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि आज हमें जामुन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का अवसर मिला। इस मौके पर वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। राजद और वीआईपी के समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया। समर्थकों ने 'बिहार का उप मुख्यमंत्री कैसा हो, मुकेश सहनी जैसा हो' का जमकर नारे लगाए।
मुकेश सहनी ने भी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हम लोग लालू यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं और उनकी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हम लोग जरूर कामयाब होंगे।