ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

Bihar Politics: लालू प्रसाद की जमीनों की जांच कराएगी बिहार सरकार! JDU की मांग पर क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: बिहार में जमीन माफिया पर कार्रवाई के बीच जेडीयू ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की जमीनों की जांच की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।

Bihar Politics

01-Jan-2026 01:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू ने सरकार से मांग की है कि जिस तरह से सरकार ने भू-माफिया पर शिकंजा कसा है क्या आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की जमीनों की भी जांच कराएगी? जेडीयू प्रवक्ता नीरज कमार ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से यह मांग की है। जेडीयू की मांग पर विजय सिन्हा की रिएक्शन आया है।


दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में भू-माफिया और जमीन के दलालों के साथ साथ माफिया से दोस्ती रखने वाले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभाग की बागडोर संभालने के बाद विजय कुमार सिन्हा लगारा सख्त एक्शन ले रहे हैं। जिससे भू-माफिया के साथ साथ विभाग के अधिकारियों में खौफ का माहौल है।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हर सप्ताह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर जमीन से जुड़ी लोगों की समस्या को सुन रहे हैं और ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों पर भी सरकार की गाज गिर रही है।


विजय सिन्हा के एक्शन से विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप है और उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर दी है हालांकि विजय सिन्हा का कहना है कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं है।


इसी बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने विजय सिन्हा से आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की जमीनों की जांच कराने की मांग कर दी है। जेडीयू की मांग को अपना समर्थन देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में जमीन माफिया के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। अगर जेडीयू नेता उनके जनसंवाद में आवेदन देते हैं तो विभाग और सरकार इसपर जरूर विचार करेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना