ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Politics: JDU ने RJD-Congress पर लगाया दुष्प्रचार करने का आरोप, संजय झा...

Bihar Politics: JDU ने RJD-Congress पर लगाया दुष्प्रचार करने का आरोप, संजय झा ने बताया सरकार ने महिलाओं को क्यों दिए गए 10-10 हजार

Bihar Politics: जेडीयू नेता ने आरजेडी और कांग्रेस पर महिलाओं को लेकर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए 10-10 हजार रुपये किसी लोन के तहत नहीं, बल्कि निःशुल्क सहायता के रूप में दिए गए हैं।

30-Oct-2025 01:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि कुछ लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की ओर से महिलाओं को महिला रोजगार के तहत दिए गए 10  हजार रुपए लोन है। भविष्य में इसे लौटाना पड़ेगा। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह महागठबंधन के लोगों के द्वारा फैलाया जा रहा अफवाह है। मुख्यमंत्री ने यह राशि महिला रोजगार के तौर पर महिलाओं को निःशुल्क दिया है। यानी इसमें से एक पैसा भी वापस नहीं करना होगा। महिलाओं के रोजगार बढ़ने के साथ उन्हें फिर से दो लाख रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी। 


जदयू नेता गुरुवार की सुबह बेगुसराय के खोदावंदपुर के एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में दो करोड़ 72 लाख परिवार है। इसमें से प्रत्येक घर की एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए फ्री में दिया जाना है। अभी तक एक करोड़ 41 लाख महिलाओं के खातों में यह पैसा डाला जा चुका है। बाकी की महिलाओं के खातों में भी जल्द ही यह पैसा भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार बोल रहे हैं कि नीतिश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री रहते हुए देश-दुनिया में बिहार की प्रतिष्ठा को चार चांद लगाया है। उनके दिन रात की मेहनत के बदौलत बाहर बिहारियों का मान सम्मान बढ़ा है। हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। और भविष्य में वही मुख्यमंत्री रहेंगे।


इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। बिहार के दरभंगा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अपने बेटों को बिहार का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे,  लेकिन दोनों ही पद खाली नहीं थे। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई युवाओं को टिकट दिए हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस ने नहीं। लालू प्रसाद ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांदी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि दोनों ही पद खाली नहीं हैं।


महागठबंधन को 'ठग बंधन' बताते हुए अमित शाह ने दावा किया कि लालू यादव चारा,  कोलतार और नौकरी के लिए जमीन घोटाले में शामिल थे, जबकि कांग्रेस 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने सवाल किया कि अगर महागठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो क्या कांग्रेस-राजद गठबंधन प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  के सदस्यों को सलाखों के पीछे डालना जारी रखेगा। उन्होंने पूछा, पीएफआई के कार्यकर्ता पटना के फुलवारी शरीफ़ में सक्रिय थे। देश भर में तलाशी ली गई और संगठन के सदस्यों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। क्या आपको लगता है कि अगर बिहार में राजद-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आता है,   तो पीएफआई के सदस्य जेल में ही रहेंगे? उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने ही इस कट्टरपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाया था।


इधर, बेगूसराय ज़िले के एक अन्य रैली में, शाह ने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि वह कुछ महीने पहले घुसपैठियों को बचाओ यात्रा शुरू करने के लिए बिहार आए थे। उन्होंने आरोप लगाया, राहुल गांधी और लालू यादव यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में रहे। तेजस्वी और राहुल बिहार में 'जंगल राज' वापस लाना चाहते हैं। समस्तीपुर में एक अन्य रैली में शाह ने कहा,  बिहार चुनाव राज्य में 'जंगल राज' की वापसी को रोकने का चुनाव है।


राज्य में एनडीए 'पांच पांडव' जैसा है। पांच दलों का एक मज़बूत गठबंधन। इंडिया ब्लॉक को करारी शिकस्त दी जाएगी और हम इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सरकार बनाएंगे। शाह ने आरोप लगाया कि इंडिया ब्लॉक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 'जननायक' की उपाधि छीनना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया,  मोदी जी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया था। अब,  वे कर्पूरी जी से यह उपाधि छीनना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। लोगों ने कांग्रेस का असली चेहरा देख लिया है जिसने बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि महागठबंधन बिहार के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकता और लालू यादव ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।