ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Bihar Politics: बिहार में सरकार गठन की कवायद तेज, दिल्ली में अमित शाह से मिले संजय झा और ललन सिंह

Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की हलचल तेज। जेडीयू के संजय झा और ललन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सत्ता गठन पर मंथन किया।

15-Nov-2025 07:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद शुक्रवार की शाम जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।


जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बीजेपी के कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच बिहार में सरकार गठन को लेकर गंभीर मंथन हुआ है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए के सभी दलों ने हैरान करने वाला रिजल्ट दिया है। बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 19, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने 5 जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।


उधर, महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को महज 25 सीटों पर जीत मिली है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले आधी से भी कम हैं। वहीं कांग्रेस को महज 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं खुद को जबरन महागठबंधन का डिप्टी सीएम चेहरा ऐलान कराने वाले मुकेश सहनी की पार्टी का खाता भी इस चुनाव में नहीं खुला। वहीं लेफ्ट के तीन और आईआईपी को एक सीट पर जीत मिली है।


वहीं इन सभी दलों के बीच पूरी ताकत से मैदान में उतरी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने महज एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का बिहार चुनाव में खाता तक नहीं खुला है।