Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
25-Apr-2025 09:25 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले कई नेताओं के दल बदलने की भी खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 4 बार विधायक रह चुके तौसीफ आलम ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है। उन्होंने हैदराबाद में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है। तौसीफ आलम ने हैदराबाद में AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व विधायक तौसीफ आलम बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में इनकी खास पकड़ है।
विधानसभा चुनाव 2020 में तौसीफ आलम को असदुद्दीन ओवैसी की ही पार्टी यानी कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार अंजार नईमी से मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि, अंजार नईमी आरजेडी में शामिल हो गए। इस हार के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि, तौसीफ आलम एआईएमआईएम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल इलाके में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।