पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द
04-Dec-2024 01:25 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सभी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में लोजपा(रामविलास) ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के खोज का अभियान भी शुरू कर दिया गया है. पार्टी ने समीक्षा कार्यान्वयन कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी संभावित उम्मीदवारों को तैयार कराएगी.
नौ सदस्य़ीय कमेटी का गठन
लोजपा (रामविलास) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीक्षा कार्यान्वयन कमेटी का गठन किया है. समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय समीक्षा कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है. कमेटी में शांभवी के अलावे अरविंद सिंह, डॉक्टर अभिषेक सिंह, पवन राज, कोमल सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र विवेक, अंशु प्रियंका और मनीष सिंह शामिल हैं.
शांभवी को दी गई जिम्मेदारी
इस कमेटी को कई जिम्मेदारी दी गई है. प्रभारी टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट को लागू करवाना और उसे सख्ती से पालन करवाना. संगठन में नई नियुक्ति और बदलाव को प्रभावी बनाना, जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों के आगामी तीन महीने के कार्यक्रम को तैयार करवाना और लागू करना. रैली की तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों से रिपोर्ट लेना .संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना .लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद सह प्रभारी अरुण भारती की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.