Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
30-Oct-2025 06:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मोकामा में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को सरेआम जन सुराज पार्टी के समर्थक की हत्या कर दी गई। चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। दुलारचंद यादव के समर्थकों ने मोकामा के एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर अनंत सिंह का रिएक्शन सामने आया है।
अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए निकले थे। रास्ता में देखे की करीब एक सौ गाड़ियां खड़ी हैं। हमें लगा कि किसी पार्टी के उम्मीदवार वोट मांग रहे हैं। हमलोग पहुंचे तो वे लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जिसके बाद हमलोग आगे बढ़ गए लेकिन कुछ गाड़ियां पीछे रह गईं। जिसके बाद हमारे समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। हम तो 40 गाड़ी आगे निकल गए थे।
अनंत सिंह ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि सूरजभान सिंह की साजिश थी कि किसी तरह से लड़ाई-झगड़ा हो जाए और वोट इधर-उधर हो जाए। यह पूरा खेल सूरजभान सिंह का है। सबसे पहले दुलारचंद ने हाथ छोड़ा। हमारे समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू की गई। 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। अनंत सिंह ने इस पूरे घटना के लिए बाहुबली सूरजभान सिंह का हाथ होने का दावा किया है।