बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार
24-Nov-2024 07:21 PM
By RANJAN
KAIMUR: 4 बिहार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए ने अपार जीत हासिल की है। वही महागठबंधन की करारी हार हुई है। इसे लेकर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मंत्री ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार कर जनता के बीच रख दें, तब भी उन्हें बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रामगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान अपना पगड़ी उतार दिया था, लेकिन बिहार में ऐसा करने से उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खुश है।
मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और उन्हें नैतिक रूप से बिहार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार के रामगढ़ में हुए उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने पगड़ी उतार दिया था। मैं तो कहता हूं कि पूरा खानदान का पगड़ी उतार देंगे तो भी बिहार की सत्ता दोबारा हासिल होने वाला नहीं है। बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार के साथ है। मुंगेरी लाल सपना देखने का सबकों को स्वतंत्र अधिकार है। रात में सपना जरूर देखेंगे लेकिन सुबह में वो खुद को जगह पर पायेंगे।


तेजस्वी यादव पूरे खानदान का पगड़ी उतार दें तो भी बिहार की सत्ता नहीं मिलेगी, बोले मंत्री संतोष सिंह..मुंगेरीलाल का सपना देख रहे नेता प्रतिपक्ष@SantoshksBJP #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/JUpt4eFRx5
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 24, 2024