ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / politics / Bihar News: अशोक महतो की राह पर नीतीश के पूर्व MLA, 62...

Bihar News: अशोक महतो की राह पर नीतीश के पूर्व MLA, 62 साल की उम्र में खुद से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी; जानिए.. क्या है असली वजह

19-Nov-2024 11:22 AM

By First Bihar

SAMASTIPUR: जेडीयू के पूर्व विधायक ने अपने से आधी उम्र की लड़की से मंदिर में शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बेगूसराय के गढपुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम में यह शादी संपन्न हुई है।


जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के विभूतिपुर के जेडीयू के पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि विधायक की उम्र 62 साल है जबकि लड़की की उम्र मह 25 वर्ष है। सोमवार की रात पूर्व विधायक ने खगड़िया के अलौली निवासी सीताराम सिंह की बेटी रवीना कुमारी से शादी रचाई।


सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक ने शादी करने का फैसला लिया है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।


बता दें कि इसी तरह का मामला लोकसभा चुनाव के दौरान भी सामने आया था जब शेखपुरा के कुख्यात अशोक महतो ने चुनाव लड़ने के लिए 65 साल की उम्र में अचानक शादी रचा ली थी। अशोक महतो ने लखीसराय की रहने वाली अनिता कुमारी से शादी रचाई थी।


शादी करने के बाद अशोक महतो अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे और आरजेडी का टिकट हासिल करने के बाद अपनी नई नवेली पत्नी को मुंगेर सीट से जेडीयू के ललन सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया था हालांकि अनिता देवी को हार का सामना करना पड़ा था।