ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / नीतीश प्रेम में फंस गये सुशील मोदी ! पहले चिराग पासवान पर किया...

नीतीश प्रेम में फंस गये सुशील मोदी ! पहले चिराग पासवान पर किया हमला, बाद में ट्वीट ही डिलीट कर डाला

11-Jul-2020 08:57 PM

PATNA :  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज नीतीश कुमार की भक्ति के फेरे में फंस गये. सुशील मोदी ने आज शाम ट्वीट कर चिराग पासवान पर ही हमला बोल दिया. फर्स्ट बिहार ने सुशील मोदी के ट्वीट पर खबर लिखी, इसके बाद बीजेपी से लेकर लोक जनशक्ति पार्टी में हड़कंप मच गय़ा. इसके बाद सुशील मोदी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. नये सिरे से ट्वीट कर उसमें सिर्फ आरजेडी पर हमला बोला गया.


जानिये क्या हुआ खेल -
दरअसल आज शाम सुशील मोदी ने ट्वीट किया. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा “विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएँ, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही कुछ दल चुनाव टालने के लिए दबाव बना रहे हैं.”


अमूमन सुशील मोदी आरजेडी और तेजस्वी यादव का नाम लेकर हमला करते रहे हैं लेकिन आज उन्होंने बगैर किसी का नाम लिये उन तमाम दलों को कमजोर करार दिया, जो चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं. कल ही लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में चुनाव टालने की मांग की थी. लिहाजा मैसेज ये गया कि सुशील मोदी चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं.


news image


सवाल ये भी उठने लगा कि क्या सुशील मोदी मान चुके हैं कि चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा नहीं हैं. सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. सवाल ये उठने लगा कि क्या सुशील मोदी बीजेपी आलाकमान के इशारे पर चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं या फिर खुद नीतीश कुमार के लिए प्रवक्ता का रोल निभा रहे हैं.


सुशील मोदी के ट्वीट के बाद FIRST BIHAR ने इसकी खबर आपको दी. मामला मिनटों में उपर तक पहुंच गया. लोक जनशक्ति पार्टी में प्रतिक्रिया हुई. वहीं, बीजेपी में भी खलबली मची. नतीजा ये हुआ कि सुशील मोदी ने अपना ट्वीट ही डिलीट मार दिया. उसी बात को नये सिरे से सुधार कर ट्वीट किया गया. अब सुशील मोदी ने लिखा है.


“विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएँ, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही राजद अपनी संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने के लिए बहाना खोज रहा है.”


FIRST BIHAR के पास सुशील मोदी के दोनों ट्वीट का स्क्रीन शॉट है. आप खुद देखिये सुशील मोदी ने पहले क्या लिखा और जब फर्स्ट बिहार ने इस मसले पर खबर लिखी तो फिर कैसे ट्वीट डिलीट कर नये सिरे से ट्वीट किया गया. हालांकि सुशील मोदी से पहले के ट्वीट में कुछ छूट गया था तो वे दूसरा ट्वीट भी कर सकते थे. लेकिन शायद उन्हें समझ में आया कि उनके इस बयान का परिणाम क्या हो सकता है. लिहाजा उन्होंने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया.