ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / नालंदा जहरीली शराब कांड : चिराग ने भी खोला मोर्चा, कहा.. एसी के...

नालंदा जहरीली शराब कांड : चिराग ने भी खोला मोर्चा, कहा.. एसी के बंद कमरे में दिलाते हैं शपथ, ये मौत नहीं हत्या है

16-Jan-2022 01:56 PM

PATNA : नालंदा में जहरीली शराब से हुई मौत मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घिरते जा रहे हैं. उनकी शराबबंदी पर सवाल उठ रहे हैं, सवाल उनके गठबंधन के नेता भी कर रहे हैं. अब जमुई से सांसद चिराग पासवान का भी इस पर बड़ा बयान सामने आया है. चिराग पासवान ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृहजिला की ऐसी हालत है जहां, शासन-प्रशासन इतना चुस्त-दुरुस्त रहता है तो और जिलों का क्या हाल होगा समझ ही सकते हैं.


चिराग पासवान ने कहा कि नालंदा मुख्यमंत्री का गृह जिला है माना जाता है. वहां संभवत शासन प्रशासन का तंत्र इतना मजबूत रहता है, तो कम से कम वहां ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. लेकिन अगर वहां ऐसी घटना होती है तो सहज ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध शराब का कारोबार कितनी मजबूती से अपनी जड़ों को मजबूत कर चुका है.


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अभी चीजों को अंदाजा नहीं है. ये पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाते हैं. यह किसी पीड़ित परिवार से मिलेंगे तब तो समझ में आएगा कि जहरीली शराब का कारोबार कितनी मजबूती से अपनी जड़ों को मजबूत कर चुका है. बिहार के हर जिले और प्रखंड में ही नहीं बल्कि पंचायत तक में शासन प्रशासन की नाक के नीचे ही सारे कारनामे हो रहे हैं. बड़े बड़े अधिकारी इसमें मिले हुए हैं, इस पर नीतीश कुमार कुछ नहीं बोलते. इसलिए जहरीली शराब से जो मौत होती है उसे मैं सीधे हत्या कहता हूं. बंद एयर कंडीशंड कमरे में बैठकर शपथ दिलाते हैं यह मौत नहीं हत्या है.


चिराग पासवान ने यह भी कहा कि मैं शराबबंदी कानून का विरोध नहीं करता, बल्कि शराबंदी कानून की आड़ में जो गरीबों को प्रताड़ित किया जाता है उसका मैं विरोध करता हूं. शराबबंदी कानून के साथ ही जो भ्रष्टाचार बढ़ गया है, मैं उसका विरोध करता हूं. मैं विरोध करता हूं शराबबंदी के आड़ में निर्दोषों को प्रताड़ित किया जाता है उनको जेल में डाला जाता है.


वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यूपी में बीजेपी कभी नीतीश कुमार का साथ नहीं लेगी. जिस पार्टी का जनाधार बिहार में नहीं है. 15 साल में जो मुख्यमंत्री बिहार में हो और उनकी पार्टी बिहार में तीसरी नंबर की पार्टी बन जाती है. उनको क्यों उत्तर प्रदेश में बीजेपी साथ रखेगी.