ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप

Bihar Politics: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर मुकेश सहनी ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से की यह मांग

Bihar Politics: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए सरकार से सद्भावना दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की अपील की।

Bihar Politics

20-Aug-2025 03:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


उन्होंने कहा कि आज हम सभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को नई दिशा दी। उनके काल की कई उपलब्धियां हैं, जिन्होंने देश में बदलाव लाए।  


उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति, और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन और कार्यों का मूल मंत्र था।


सहनी ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाए। भारत में कंप्यूटर क्रांति और टेलीकॉम नेटवर्क को लेकर उन्होंने देश को नई दिशा दी। वीआईपी संस्थापक ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये पोस्ट करके भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।