पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Apr-2024 08:57 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। दोनों की चरणों में वोटिंग प्रतिशत घटने को लेक सत्ताधारी दल टेंशन में आ गए हैं। आगामी 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी हैं। तीसरे चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई और उन्हें चुनाव से जुड़े जरूरी टिप्स दिए।
दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा हालांकि दूसरे चरण में वोटिंग परसेंटेज बढ़ा तो जरूर लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव के वोटिंग प्रतिशत से चार फीसदी कम रहा। इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह कम देखने को मिल रहा है ऐसे में सत्ताधारी जेडीयू टेंशन में आ गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेडीयू कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं से बात की। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग होनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के जेडीयू कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें चुनाव से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का टास्क दिया है और कहा है कि कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाएं।
इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने चौथे और पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को चुनाव से जुड़ी जरूरी सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा है कि वे जनता के बीच जाएं और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दें।