ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / politics / बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर मुकेश सहनी ने तेजस्वी को दी...

बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर मुकेश सहनी ने तेजस्वी को दी बधाई, कहा- ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी NDA सरकार

29-Jun-2022 07:05 PM

PATNA: AIMIM के चार विधायकों के राजद में शामिल होने के बाद आरजेडी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा- फिर से सबसे बड़े दल बनने पर राजद को बधाई। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। 


एआईएमआईएम के 4 विधायकों के राजद में शामिल होने पर राजद को एक बार फिर से राज्य के सबसे बड़े दल बनने पर पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को मुकेश सहनी ने बधाई दी। मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि VIP के सहयोग एवं समर्थन के बदौलत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा दूसरी नंबर की पार्टी बनी थी और फिर हमारे विधायक को ही अपने पार्टी में शामिल कराकर बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा किया था। आज की घटनाक्रम ने भाजपा को फिर से अपनी असली जगह भेज दिया है। AIMIM के चारों विधायकों को राजद में शामिल होने पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हैं। राजद के नेतृत्वकर्ता एवं कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी बनने की बधाई दी। 


मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा की नीति ही जनादेश का अपमान करने की रही है। विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने राजद के सबसे ज्यादा प्रत्याशी को विजयी बनाकर सबसे बड़े दल का जनादेश दिया था, लेकिन भाजपा ने हमारी पार्टी वीआईपी के विधायकों को तोड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का सपना देख रही थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा को जनादेश का महत्व समझना चाहिए। 


जिस तरह राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और भाजपा और जदयू के रिश्ते में गतिरोध देखा जा रहा है, उससे इस संभावना को बल मिला है कि वर्तमान सरकार बहुत दिनों तक नहीं चलने वाली है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कल विधानसभा में भी जिस तरह जदयू के विधायक सदन से अनुपस्थित हुए उसके बाद भी भाजपा को अब अपने गिरेबाँ में झांकना चाहिए कि लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं है। हालांकि यह भी कहा कि एआईएमआईएम और राजद का यह आपसी मामला है ।