ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / politics / बिहार में LJP के एकमात्र विधायक ने किया पार्टी छोड़ने का एलान, चिराग...

बिहार में LJP के एकमात्र विधायक ने किया पार्टी छोड़ने का एलान, चिराग के सहारे जीते अब नीतीश का तीर चलायेंगे

06-Apr-2021 02:52 PM

BEGUSARAI : बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है. राज कुमार सिंह ने कहा है कि वे जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. वैसे वे लंबे अर्से से जेडीयू के संपर्क में थे, अब पर्दे के पीछे चल रही डीलिंग को स्वीकार कर लिया है.


पार्टी से कहा- मुझे नोटिस क्यों जारी किया
दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजकुमार सिंह जेडीयू के संपर्क में थे. वे जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी से लगातार मिल रहे थे. नीतीश कुमार से भी मिल आये थे. हालांकि मीडिया जब भी ये पूछती कि जेडीयू में कब शामिल होंगे, वे सवाल को टाल जा रहे थे. आज उन्होंने स्वीकारा के वे जल्द ही बिहार विधानसभा के स्पीकर से मिलेंगे और विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के जेडीयू में विलय होने की जानकारी देंगे. 


दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राज कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी को वोट दिया था. पार्टी लाइन से अलग जा कर उन्होंने जेडीयू का समर्थन किया था. इसके बाद लोजपा ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाये.


विधायक का मासूम कारण
बेगूसराय के मटिहानी से विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के चुनाव में पार्टी की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं आया था. लेकिन चूंकि स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में पार्टी ने उन्हें बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा का समर्थन करने को कहा था. इसलिए उपाध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने जेडीयू को वोट दे दिया. राज कुमार सिंह कह रहे हैं कि इसके लिए उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. इससे वे आहत हैं औऱ इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है.


जेडीयू से हो गयी है डीलिंग
जानकार सूत्रों की मानें तो राज कुमार सिंह की जेडीयू से डीलिंग हो गयी है. उन्हें मंत्री का दर्जा देने का ऑफर दिया गया है. हालांकि इससे पहले हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के समय भी उनके जेडीयू में जाने की चर्चा थी. लेकिन तब मंत्री पद को लेकर बात नहीं बनने के कारण मामला टल गया था.