ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन, चिराग ने राज्यपाल फागू चौहान से की मांग

बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन, चिराग ने राज्यपाल फागू चौहान से की मांग

18-Jan-2022 12:42 PM

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही लगातार मौतों के मामले में फजीहत झेल रही नीतीश सरकार की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है. बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन की खबरों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ी मांग रख दी है. चिराग पासवान ने बिहार के मौजूदा हालात को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. 


सांसद चिराग पासवान ने इसके लिए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र भी लिखा है. फर्स्ट विहार से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा है कि राज्य में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शासन और प्रशासन को संभालने में विफल साबित हुए हैं लिहाजा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.


फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून जमीन पर नहीं उतर पा रहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बात को समझ नहीं पा रहे. चिराग ने कहा कि हद तो यह है कि मुख्यमंत्री को जहरीली शराब से हो रही मौतें नजर नहीं आ रही. इस पूरे कानून की समीक्षा करने की जरूरत है. चिराग पासवान ने कहा कि तत्काल इस मामले पर समीक्षा बैठक बुलाई जानी चाहिए और शराब बंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए.


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अभी चीजों को अंदाजा नहीं है. ये पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाते हैं. यह किसी पीड़ित परिवार से मिलेंगे तब तो समझ में आएगा कि जहरीली शराब का कारोबार कितनी मजबूती से अपनी जड़ों को मजबूत कर चुका है.