ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / politics / ‘बिहार में कब्र खोदकर हो रही शवों की चोरी’ कांग्रेस विधायक ने विधानसभा...

‘बिहार में कब्र खोदकर हो रही शवों की चोरी’ कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला, सरकार ने दिया ये जवाब

19-Feb-2024 11:49 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान से शवों की चोरी का मामला उठा। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां ने सरकार से इसको लेकर सवाल पूछा और कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने की मांग की। मामला कटिहार के कदवा में कब्रिस्तान से तीन शवों को निकालकर उसके सिर और पेट काटने से जुड़ा है।


दरअसल, कांग्रेस विधायक शकील अहमत खां ने सदन को बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में कटिहार के कदवा में कब्रिस्तान में दफन तीन शवों को खोदकर निकाला गया, किसी के सिर काटे गए तो किसी के पेट काटे गए लेकिन ये तो अच्छ बात रही कि कोई और इस तरह की घटना न घटे इसके लेकर समाज ने मिल बैठकर सबकुछ ठीक कर लिया। सरकार की तरफ से इसपर जो जबाव आया वह आधा अधूरा है।


उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले को देखते हुए उस कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई जाए। इससे अधिक कुछ भी संवेनशील नहीं हो सकता कि कब्रिस्तान से तीन लाशें निकाली गई और उन्हें काटा डाला गया और अभी तक कब्रिस्तान की घेराबंदी की शुरुआत भी नहीं हो सकी है, यह लिस्ट में भी नहीं है। अगर कोई घटना घटती है तो उसपर तुरंत एक्शन होना चाहिए।


कांग्रेस सदस्य के इस सवाल का जवाब सरकार की तरफ से मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने दिया। मंत्री ने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसको लेकर थाने में केस दर्ज हो चुका है। जहां तक कब्रिस्तान की घेराबंदी का सवाल है तो वहां के डीएम और एसकी के अलावा एक कमेटी है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी होती है, लेकिन यहां चोरी का मामला है जिसकी जांच चल रही है।


सरकार के जवाब से कांग्रेस विधायक शकील अहमद संतुष्ट नहीं हुए और कहा कि इससे बड़ी बात कोई नहीं हो सकती है। क्या वहां के डीएम और एसपी इस घटना को संवेदनशील नहीं मानते हैं? अगर वहां कोई घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेता। इस पर मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले साल 24 नवंबर को मामला दर्ज ही हुआ है..इसकी जांच चल रही है.. अगर बहुत जल्दी है तो विधायक कोष से भी कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई जा सकती है.. डीम से कहेंगे कि वे आपसे बात कर लें।