VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
10-Dec-2023 06:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक और सरकारी योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. आवासविहीन गरीबों को घर देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गयी है. इस योजना की जांच में सीएजी ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, अनियमितता, धांधली पकड़ी है. इस योजना के तहत गरीबों को घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये दिये जाते हैं. बिहार सरकार ने वैसे लोगों को पैसे दे दिये जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है.
पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज सीएजी की रिपोर्ट को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार से मदद मांग रही बिहार सरकार उस पैसे का ही सही उपयोग नहीं कर पा रही है, जो उसे पहले से ही मिल रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसे का बड़े पैमाने पर बंदरबांट कर लिया गया.
सुशील मोदी ने कहा है कि जांच टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हर स्तर पर गड़बड़ी पायी है. इस जांच रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार ने भी अनियमितता को स्वीकार किया है. अब बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव ने सभी उप-विकास आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि मृत लोगों के नाम पर भुगतान, अयोग्य लोगों को किस्तों का भुगतान, गलत खातों में भुगतान के मामलों की तहकीकात करायी जाये. बिहार सरकार के पत्र में यह भी कहा गया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए.
सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले की निगरानी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि निगरानी विभाग से बिहार के सभी जिलों में इस योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए तथा दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा पैसा बिहार सरकार को देती है. हर गरीब को घर के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जाते हैं. इसमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार और बाकी पैसा राज्य सरकार देती है.