ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / फिर पलटी मारेंगे नीतीश! CM के करीबी नेता का दावा- BJP से गठबंधन...

फिर पलटी मारेंगे नीतीश! CM के करीबी नेता का दावा- BJP से गठबंधन टूटना तय, RJD-कांग्रेस के साथ JDU बनायेगी सरकार

13-Jun-2021 08:59 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता ने सनसनीखेज दावा किया है. जेडीयू के नेता का दावा है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने वाले हैं. बिहार में जेडीयू का बीजेपी से गठबंधन टूटने वाला है औऱ नीतीश कुमार आऱजेडी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे. जेडीयू के नेता ने दावा किया है कि गठबंधन टूटना फाइनल है. कांग्रेस से बात हो चुकी है. मांझी औऱ मुकेश सहनी भी नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, वे दोनों जायेंगे कहां.


जेडीयू नेता श्याम बहादुर सिंह का दावा
नीतीश कुमार को लेकर ये दावा कई दफे विधायक रह चुके श्याम बहादुर सिंह ने किया है. रंगीले विधायक के तौर पर चर्चित रहे श्याम बहादुर नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं. पिछला विधानसभा चुनाव वे बेहद कम वोट से हार गये थे. हालांकि सारण क्षेत्र में वे जेडीयू के सबसे कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं.


क्या बोले श्यामबहादुर
जेडीयू नेता श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुरा भोंका है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जानबूझ कर जेडीयू के उम्मीदवारों को हरवाया. ये बात खुल कर सामने आ चुकी है. सरकार बनने के बाद भी बीजेपी नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रच रही है. इसलिए अब गठबंधन का टूटना तय है. 


समय नजदीक आ गया है
श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि गठबंधन टूटने का समय नजदीक आ गया है. दिन बहुत करीब आ गया है. अब बीजेपी औऱ जेडीयू में तालमेल रहने की हर संभावना खत्म होती जा रही है. बीजेपी चाहती है कि नीतीश कुमार को बर्बाद कर दें लेकिन नीतीश कुमार सतर्क हैं. नीतीश कुमार ने अपना रास्ता तलाश लिया है. लोग सिर्फ सही वक्त का इंतजार करें.




राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर बनायेंगे सरकार
श्याम बहादुर ने दावा किया कि बिहार में नयी सरकार जेडीयू, राजद औऱ कांग्रेस की बनेगी.राजद-कांग्रेस के लोग नीतीश कुमार के साथ हैं. कांग्रेस का पूरा समर्थन नीतीश कुमार को है. उपर के स्तर पर बात भी हो चुकी है. समय आने पर लोगों को सब पता चल जायेगा. लेकिन ये तय है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूटेगा औऱ नयी सरकार जेडीयू, राजद औऱ कांग्रेस की बनेगी. मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही रहेंगे.


मांझी-सहनी जायेंगे कहां
श्याम बहादुर ने दावा किया कि जीतन राम मांझी औऱ मुकेश सहनी भी बीजेपी से नाता टूटने के बाद नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे. दोनों का पूरा समर्थन नीतीश कुमार को है. अगर अभी कोई बयान दे रहे हैं तो देने दीजिये. दोनों जायेंगे कहां. नीतीश कुमार के साथ रहने के अलावा कोई चारा नहीं है.