कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
23-Apr-2021 04:01 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रॉप लगातार देखने को मिल रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण एलजेपी नेता रविद्र सिंह की मौत हो गई है. पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे. आखिरकार उनकी उधर बंगाल से भी एलजेपी के लिए एक बुरी खबर आई. लोक जनशक्ति पार्टी की पश्चिम बंगाल अध्यक्षा मीरा चक्रवर्ती का भी निधन हो गया. पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दुःख जताया.
बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोजपुर जिले में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रविद्र सिंह की कोरोना से मौत हो गई. आपको बता दें कि रविद्र सिंह पूर्व में भोजपुर जिले के जिलाध्यक्ष और किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं. 65 साल की उम्र में इलाज दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए. पार्टी में सक्रीय राजनीति के अलावा रविद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे.
उधर बंगाल विधानसभा के बीच पार्टी के लिए एक और बुरी खबर निकल कर सामने आई. लोक जनशक्ति पार्टी की पश्चिम बंगाल अध्यक्षा मीरा चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया. उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद मेडी व्यू निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मीरा चक्रवर्ती के निधन पर चिराग पासवान ने दुःख व्यक्त किया.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्ववीट कर लिखा कि "लोजपा की बंगाल प्रदेश की अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती जी के निधन के समाचार से मर्माहत हूँ. बुख़ार और साँस में दिक़्क़त के कारण वह हॉस्पिटलमें भर्ती हुई थी. आज वह हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी यादें सदैव हमारे भीतर जीवित रहेंगी. पार्टी की स्थापना के पहले से ही मीरा जी के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ. ।।ॐ शांति।।"