ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा

Home / politics / बिहार में अफसरशाही पर जीतन राम मांझी नाराज़, NDA की बैठक में खरी-खरी...

बिहार में अफसरशाही पर जीतन राम मांझी नाराज़, NDA की बैठक में खरी-खरी सुनायी

23-Feb-2021 07:04 AM

PATNA : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अफसरशाही को लेकर समय-समय पर आरोप लगते रहे हैं। एक बार बिहार में अफसरशाही हावी होने का आरोप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने लगाया है। सोमवार को हुई एनडीए विधानमंडल दल की बैठक के दौरान जीतन राम मांझी ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में अफसर विधायकों से बढ़िया बर्ताव नहीं करते हैं यह समस्या अब दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में बोलते हुए कहा कि विधायकों को सम्मान मिलना चाहिए और जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं हुआ और सरकार में वह कामकाज नहीं करा पाए तो जनता के बीच उनकी पैठ कैसे रहेगी। मांझी ने कहा कि समस्या यह है कि अफसर विधायकों से बढ़िया व्यवहार नहीं करते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात को गंभीरता से लिया और बैठक के दौरान ही भरोसा दिया कि बजट सत्र के बाद विधायकों को अधिकारियों के साथ बुलाकर खुद तय करेंगे भविष्य में जनप्रतिनिधियों और अफसरशाही को हावी ना होने दिया जाए। इसके लिए नीतीश कुमार खुद पहल करेंगे। 


केंद्रीय विधान मंडल की बैठक में यह भी तय हुआ है कि बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे। विधायकों की उपस्थिति सदन में बनी रहे इसके लिए उन्हें पटना में मौजूद रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के आरोपों का शालीनता पूर्वक इस जवाब देना हमारा काम है। सदन की कार्यवाही जब तक चले तब तक कोई सदस्य सदन से बाहर ना जाए यह सुनिश्चित करना होगा।