ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / बिहार को अब मुक्ति दे दें फालतू मुख्यमंत्री! सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश...

बिहार को अब मुक्ति दे दें फालतू मुख्यमंत्री! सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से हाथ जोड़कर की अपील

12-Oct-2023 04:28 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम नीतीश ने खुद को फालतू मुख्यमंत्री बता दिया था। इसको लेकर अब बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के इश बयान पर तंज किया है। सम्राट ने कहा है कि अब जब उन्होंने खुद ही मान लिया है कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं तो इसमें कोई और क्या कर सकता है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि वे जब रेलमंत्री थे तो बहुत काम करते थे और उनकी ही देन है कि रेल हादसों में कमी आई है, इसपर सम्राट ने पलटवार करते हुए कहा है कि 18 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे तो कोई काम ही नहीं किए रेल मंत्री रहते हुए क्या किए होंगे भगवान ही मालिक है। नीतीश कुमार तो खुद कह रहे हैं कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं। अब जब उन्होंने खुद ही मान लिया है कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं। बिहार के मेमोरीलॉस सीएम के बारे में क्या कहें अब तो उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि बिहार को मुक्ति दे दें।


सम्राट ने कहा कि 18 साल कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री रहा हो और जिसने बहुत काम किया हो, 2 लाख 61 हजार करोड़ का बजट है और बिहार की हिस्सेदारी है 32 हजार करोड़, 2 लाख 29 हजार करोड़ रुपया या तो भारत सरकार देती है या बैंक से लोन लेते हैं। नीतीश कुमार इसी तरह से सरकार चलाते हैं और कहते हैं कि बहुत काम किया है। नीतीश कुमार अपने राज की तुलना लालू और कांग्रेस के शासनकाल से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहले तो कुछ था ही नहीं सब हमने किया है। नीतीश कुमार बीजेपी की किसी सरकार से तुलना करके देख लें पता चल जाएगा।