पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-May-2021 09:16 AM
BHAGALPUR: कंटेनमेंट जोन में नवगछिया स्टेशन के पास की गई बैरिकेडिंग हटाने के मामले में गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध नवगछिया थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि नवगछिया के बीडीओ प्रशांत कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस के आईओ एसआई वीरेंद्र कुमार को बनाया गया है। इधर, डीआईजी सुजीत कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि मंगलवार की शाम विधायक गोपाल मंडल का काफिला स्टेशन रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान विधायक ने अपने सुरक्षा गाड़ी से बैरिकेडिंग हटवा दी थी। इसी मामले में उन पर केस दर्ज किया गया है।
जब वायरल वीडियो के बारे में विधायक गोपाल मंडल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'अगर हम किसी को फोन करके बुला कर हटाने के लिए कहते तो हमपर मुकदमा हो सकता था। इसलिए हमने नहीं कहा। हम लड़ाकू आदमी हैं, हम सब काम अपने से करते हैं। किसी कार्यकर्ता को कुछ नहीं होने देंगे, अपने से बंदूक राइफल लेकर उतरेंगे और जो देना होगा वो देंगे। हम उस समय प्रशासन में किससे कहते, हम तो वहां फंस गए थे। हमको पैखाना लगा हुआ था, हम वहां से कैसे निकलते। दोनों ही बात थी पैखाना भी लगा हुआ था और भूख भी लगी हुई थी।'