ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / politics / Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फंस गया पेंच! दिल्ली से कांग्रेस...

Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फंस गया पेंच! दिल्ली से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे पटना, लालू प्रसाद से करेंगे मुलाकात

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी है। RJD ने आज की संसदीय बोर्ड बैठक टाल दी है। अब यह बैठक 10 अक्टूबर को राबड़ी आवास पर होगी। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद साझा फार्मूला तय होने की उम्मीद।

09-Oct-2025 12:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज राबड़ी देवी के आवास पर होने वाली राजद संसदीय बोर्ड की बैठक अब टाल दी गई है। इस बैठक को रिशेड्यूल कर कल 10 अक्टूबर को रखा गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की संभावित मुलाकात के चलते यह निर्णय लिया गया।


सूत्रों के अनुसार, राजद की बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है और घटक दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर खींचतान बनी हुई है।


इस बीच कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज पटना पहुंचे हैं। पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, जयराम रमेश, अधीर रंजन चौधरी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, और कई अन्य नेता शामिल होंगे।


बैठक के बाद कांग्रेस डेलीगेशन के राबड़ी आवास जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की संभावना है, जहां महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि महागठबंधन में शामिल सभी दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। सभी दलों ने अपनी-अपनी डिमांड रख दी है और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। कुल मिलाकर साझा फॉर्मूला अब तक तय नहीं हो सका है। ऐसे में बैठक के जरिए सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं।