ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Bihar Politics: चुनावी नतीजों से पहले लालू यादव के खास सुनील सिंह का भड़काउ बयान, काउंटिंग को लेकर दे दी यह बड़ी चेतावनी

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 से पहले राजद नेता सुनील कुमार सिंह का विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बन जाएंगे।

13-Nov-2025 12:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच राजद नेता सुनील कुमार सिंह, जो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के करीबी माने जाते हैं और तेजस्वी यादव के मुंहबोले मामा कहलाते हैं, ने एक भड़काऊ बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है।


सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अगर हार-जीत के लिए मतगणना में कोई गड़बड़ी की गई, तो बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बन जाएंगे। ऐसी स्थिति होगी जिसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव परिणामों में किसी तरह की धांधली की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर जाएंगे।


राजद नेता ने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल कुछ लोग मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सकते हैं। वहीं, एनडीए नेताओं ने सुनील कुमार सिंह के इस बयान को हार के डर से उपजी बौखलाहट करार दिया है। सुनील कुमार सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं, और इस बार भी उनके बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।