नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
09-Nov-2025 07:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रविवार को थम गया। 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इससे पहले आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार दो-तिहाई बहुमत के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन हम सभी घटक दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे और प्रधानमंत्री को भी न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी हमारे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे बिहार आते हैं, तो “कट्टा-छर्रा” की बात करते हैं, लेकिन विकास, रोजगार और शिक्षा पर बात नहीं करते।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण में जिस तरह जनता ने हमें समर्थन दिया, उसी तरह दूसरे चरण में भी मिलेगा। मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। सभी नेता अपना-अपना प्रचार अलग-अलग क्षेत्रों में करते हैं, क्योंकि 122 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करना है।
उन्होंने अगर सभी बड़े नेता एक साथ चले जाएंगे, तो बाकी क्षेत्रों में प्रचार नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या आपने नीतीश कुमार को वहां देखा? ऐसा लग रहा था मानो उनकी जगह किसी और को मुखौटा लगाकर खड़ा कर दिया गया हो, यह सबने देखा।