नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
11-Nov-2025 10:32 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई है। मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत के साथ ही भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मतदाताओं के नाम एक भावुक संदेश जारी किया। ज्योति सिंह ने बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला, जिसके कारण वे हर गली-मोहल्ले और हर मतदाता तक नहीं पहुंच सकीं।
उन्होंने इस बात पर अफसोस जताते हुए मतदाताओं से खुले दिल से माफी मांगी। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा कि मेरी बस एक ही कमी रह गई कि प्रचार के लिए समय थोड़ा मिला। फिर भी मैंने अपनी पूरी कोशिश की।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाई, उनसे दिल से माफी मांगती हूं। लेकिन जनता का जो स्नेह और प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं।